---Advertisement---

MP News: सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए बढ़ी आरक्षण सीमा, किसानों के लिए हुआ बड़ा ऐलान; जानें कैबिनेट मीटिंग की खास बातें

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देती नजर आती है। इस दिशा में सरकार की ओर से पहले भी कई प्रयास किए जा चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2024 5:52 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देती नजर आती है। इस दिशा में सरकार की ओर से पहले भी कई प्रयास किए जा चुके हैं। आज की बात करें तो मध्य प्रदेश सरकार ने तमाम धारणाओं को तोड़ते हुए राज्य की महिलाओं को बड़ा सौगात देने का काम किया है। मध्य प्रदेश (MP News) कैबिनेट की बैठक में स्पष्ट किया गया है कि राज्य की महिलाओं को अब सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण (Women Reservation) मिलेगा। पहले आरक्षण की ये सीमा 33 फीसदी थी।

मोहन यादव सरकार ने इसके अलावा किसानों को भी बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट मीटिंग (MP Cabinet Meeting) के दौरान स्पष्ट किया गया है कि किसानों की सुविधा के लिए जल्द ही 254 अतिरिक्त नकद खाद वितरण केंद्र शुरू किए जाएंगे। इस खाद वितरण केन्द्रों पर जाकर किसान नकद भुगतान कर आसानी से खाद खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य प्रमुख निर्णय भी लिए गए हैं जिनके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

MP News- महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण सीमा में इजाफा

मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग (MP Cabinet Meeting) के दौरान बड़ा निर्णय लिया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिविल सेवा की भर्ती के लिए महिलाओं को अब 33 के बजाय 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार के इस कदम को महिला सशक्तिकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे सरकारी नौकरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे भी मुख्य धारा का हिस्सा बन सकेंगी।

मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सरकार ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट बैठक के दौरान खाद की जरूरतों को देखते हुए 254 अतिरिक्त नकद खाद वितरण केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन वितरण केन्द्रों से किसान नगद भुगतान कर खाद हासिल कर सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम से खाद के लिए होने वाली किल्लत से किसान बच सकेंग और उन्हें आसानी से खाद उपलब्ध हो सकेगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष का इजाफा

कैबिनेट बैठक के दौरान MP सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब चिकित्सा महाविद्यालयों में 50 वर्ष तक की उम्र वाले सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जा सकेगी। बता दें कि पहले ये आयु सीमा 40 वर्ष थी। राज्य सरकार का दावा है कि इस कदम से सहायक प्राध्यापकों की उपलब्धता आसानी से हो सकेगी।

इसके अलावा को-ओरपरेटिव विभाग में आईटी का इंटीग्रेशन करने और सारणी में 830 मेगावाट की इकाइयों को डी कमीशन करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार 660 मेगावाट का पॉवर प्लांट भी लगाएगी ताकि विद्युत उत्पादन की मात्रा को बढ़ाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026

Namo Bharat Train

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 26, 2026