---Advertisement---

MP News: ‘Sonam-Raja Raghuvanshi की घटना पर CM Mohan Yadav बोले, ‘बच्चों को इतना आगे जाने देने के बारे में भी सोचने की जरूरत’

MP News: Raja Raghuvanshi हत्याकांड पर Madhya Pradesh के CM Mohan Yadav ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि बच्चों को इतना आगे जाने देने के बारे में भी सोचने की जरूरत है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 3:36 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है। सीएम यादव ने इस घटना को समाज के लिए एक बड़ा सबक करार दिया। न्यूज एजेंसी ‘ANI’ से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी की घटना समाज के लिए एक सबक है और साथ ही बहुत दर्दनाक घटना है। इससे हमें कई सबक मिलते हैं। जब दो परिवार शादी के जरिए एक साथ आते हैं, तो बहुत बारीकी से चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। बच्चों को इतना आगे जाने देने के बारे में भी सोचने की जरूरत है। मैं इस घटना से आहत हूं।’

MP News: सभी आरोपियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह

सीएम मोहन यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों ने अपना गंभीर अपराध स्वीकार कर लिया है। इंदौर अपराध शाखा के मुताबिक, राजा रघुवंशी मर्डर मामले में मुख्य आरोपी और पूरे षडयंत्र की मास्टमाइंड Sonam Raghuvanshi है। इंदौर अपराध शाखा ने बताया है कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पहले Raja Raghuvanshi का मर्डर किया। इसके बाद उसके शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया।

इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार, राजा रघुवंशी को मारने के लिए पहले आरोपी इंदौर से ट्रेन लेकर गुवाहाटी गए। इसके बाद सभी आरोपी मेघालय पहुंचे। सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह मामले के दौरान इंदौर में था और मेघालय में मोजूद आरोपियों को हर तरह से दिशा-निर्देश दे रहा था। राजा रघुवंशी की हत्या के समय सोनम रघुवंशी उसी जगह पर मौजूद थी और अपने पति को मरते हुए देखना चाहती थी।

सोनम रघुवंशी का हवाला के साथ कनेक्शन?

जानकारी के मुताबिक, सोनम रघुवंशी का लवर राज कुशवाह किसी जितेंद्र रघुवंशी के साथ मिलकर हवाला का काम करता था। बताया जा रहा है कि अभी तक की छानबीन में पुलिस को जितेंद्र के कई बैंक खाते भी मिले हैं। खबरों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी का सारा कारोबार राज कुशवाह ही चलाता था। ऐसे में माना जा रहा है कि राज कुशवाह के माध्यम से सोनम रघुवंशी ने कुछ पैसों को हवाला के जरिए किसी अन्य जगह पर ट्रांसफर करवाए हो। मामले की गहराई तक जाने के लिए पुलिस तेजी के साथ जितेंद्र रघुवंशी की खोजबीन कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026

Namo Bharat Train

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 26, 2026