---Advertisement---

Rewa Student Suicide: ‘कभी हाथ पकड़ लेता, तो कभी पनिशमेंट के बहाने मेरी..,’ टीचर की प्रताड़ना से मौत की भेंट चढ़ी छात्रा की आपबीती कलेजा कंपा देगी

Rewa Student Suicide: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा ने शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर लिया है। छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने आपबीती साझा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2025 2:24 अपराह्न

Rewa Student Suicide
Follow Us
---Advertisement---

Rewa Student Suicide: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रीवा के सेमरिया स्थित संस्कार शिक्षा निकेतन स्कूल की एक छात्रा मे शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को मौत के घाट उतार दिया है। मृतिका छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटकने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें अपनी आपबीती साझा की। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक बेंच के ऊपर ऐसे ही हाथ पकड़ लेता था और कभी पनिशमेंट देने के बहाने उसकी उंगलियों के बीच में पेन डालकर जोर से दबाता था। टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर अंतत: कक्षा 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया जिसके बाद परिजनों में रोष है। सुसाइड नोट को साझा करते हुए परिजन आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टीचर की प्रताड़ना से मौत की भेंट चढ़ी छात्रा की आपबीती कलेजा कंपा देगी!

अभी राजधानी दिल्ली में 10वीं छात्र के सुसाइड का मामला थमा ही नहीं था कि रीवा से आ रही सनसनीखेज खबर ने लोगों का ध्यान तेजी से आकर्षित किया है। खबरों की मानें तो रीवा में एक निजी स्कूल की छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को मौत के घाट उतार लिया। मृतिका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें रुह कंपा देने वाली आपबीती सामने आई है।

सुसाइड नोट में कक्षा 11वीं की छात्रा लिखती है कि “टीचर जब भी मारते थे हाथ पकड़ लेते थे। वो अपनी मुट्ठी बंद कर लेता था और चैलेंज देता था कि अब उसे खोलकर दिखाओ। बेंच के ऊपर ऐसे ही टीचर हाथ पकड़ लेता था और बोलता था कि देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ। कभी पनिशमेंट के बहाने मेरी उंगलियों के बीच में पेन डालकर शिक्षक जोर से दबाता और हांथ पकड़ लेता था।” सुसाइड नोट में दर्ज इस आपबीती को सुन लोगों को कलेजा कांप उठ रहा है और आरोपी शिक्षक की भर्त्सना हो रही है।

पुलिस ने शुरू की Rewa Student Suicide केस की जांच

रीवा पुलिस फ्रंटफुट पर आकर कक्षा 11वीं की छात्रा की सुसाइड केस में जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस ने बरामद हुए सुसाइड नोट को आधार बनाते हुए जांच को रफ्तार दी है। मृतिका छात्रा के परिजनों का आरोप है कि वो बहुत मिलनसार स्वभाव की थी और परिवार से उसे खूब स्नेह मिलता था। परिजनों का आरोप है कि छात्रों की मौत की वजह स्कूल से जुड़ी है। कोई उसे बहुत टार्चर कर रहा था, जिसकी वजह से मजबूरन उसे अपनी जान देनी पड़ी। परिजनों के आरोप और सुसाइड नोट में लिखी गई बातों को आधार बनाकर रीवा पुलिस जाचं को रफ्तार दे रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद छात्रा के मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026