---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case में भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी के लिए बढ़ा इनाम, सास पर भी शिकंजा

Twisha Sharma Death Case में मृतका की सास गिरिबाला सिंह को पदमुक्त करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए इनाम की रकम 10000 से बढ़ाकर 30000 रुपए कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Twisha Sharma Death Case
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case: भोपाल पुलिस समर्थ सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नजर आ रही है। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़े मामले में समर्थ आरोपी हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी समर्थ सिंह फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की रकम 10000 से बढ़ाकर 30000 रुपए कर दी गई है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में मृतका की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। उनको कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये आरोपी परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फरार आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी के लिए बढ़ी इनाम की रकम!

ट्विशा शर्मा डेथ केस में फरार आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी के लिए इनाम की रकम 30000 रुपए घोषित कर दी गई है। भोपाल पुलिस ने ये कदम मृतका के पति पर त्वरित कार्रवाई के लिहाज से उठाया है। दरअसल, ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके परिजनों ने समर्थ सिंह, सास गिरिबाला सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई, जबकि समर्थ सिंह फरार है। एसआईटी लगातार मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। टीम का कहना है कि जल्द ही समर्थ सलाखों के पीछे होंगे।

मृतका ट्विशा की सास पर भी कसेगा शिकंजा!

इस पूरे प्रकरण में सबकी नजरें मृतका ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर टिकीं हैं। समर्थ सिंह के साथ सास गिरिबाला भी आरोपी हैं। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने राज्यपाल के पत्र लिखते हुए उन्हें कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी। अब राज्य सरकार ने पत्र का संज्ञान लेकर पत्राचार शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही गिरिबाला सिंह को पदमुक्त किया जा सकता है। इससे उन पर भी शिकंजा कसेगा। वहीं मृतका पति समर्थ की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं जिसको लेकर हलचल तेज है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026