---Advertisement---

MP Weather Update: हीटवेव का कहर! आखिर कब मिलेगी गर्मी से राहत, जानें क्या है IMD की रिपोर्ट

MP Weather Update: उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों हीटवेव के कारण भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2024 3:55 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों हीटवेव के कारण भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश भी उनमे से एक हैं जहां हीटवेव के साथ गर्मी लगातार अपने पांव पसारती नजर आ रही है। एमपी के लोग बेसब्री से बूंदा-बांदी के इंतजार में है जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

हालाकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि एमपी के लोगों को अभी कुछ दिनों तक गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की माने तो आगामी दो से तीन दिनों तक भोपाल के साथ गुना, ग्वालियर, दामोह, इंदौर, बेतुल, राजगढ़ व सागर जैसे इलाकों में गर्मी का क्रम जारी रह सकता है। हालाकि 11 व 12 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर

उत्तर भारत का प्रमुख हिस्सा मध्य प्रदेश इन दिनों हीटवेव का कहर झेल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में लोग लू व भीषण गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में लोगों के मन में कौतूहल है कि आखिर कब तक इस चिल-चिलाती धूप व गर्मी को झेलना होगा। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 11 व 12 मई को हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की जा सकती है।

इसमे राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, सागर, गुना, ग्वालियर व चंबल संभाग के अनेक हिस्से हैं।

IMD की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी व बढ़ते हीटवेव को लेकर एक बार फिर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में आइए हम आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्से में मौसम के ताजा हालात की जानकारी देते हैं और 8 व 9 मई के दिन रहने वाले न्यूनतम व अधिकतम तापमान की जानकारी सेल्सियस में देते हैं।

शहर (MP)न्यूनतम तापमान
(8 मई)
अधिकतम तापमान (8 मई)न्यूनतम तापमान (9 मई)अधिकतम तापमान (9 मई)
ग्वालियर28432744
भोपाल28432642
दामोह2744.326.446.1
इंदौर27422641
सागर24422543
उज्जैन28422741

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 11 या 12 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026