---Advertisement---

MP Weather Update: एमपी के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

MP Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश का क्रम थमता नहीं नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 5:20 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश का क्रम थमता नहीं नजर आ रहा है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज फिर पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। इसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर के साथ चंबल के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। इसके तहत पचमढ़ी, इंदौर, जबलपुर व उज्जैन के विभिन्न हिस्सों में तापमान गिरता नजर आएगा जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

एमपी के इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आज सूबे के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। कई ऐसे भी हिस्से हैं जहां सुबह से बूंदा-बांदी देखी जा रही है। इसमें नर्मदापुरम, खंडवा व भोपाल प्रांत के कुछ इ़लाके शामिल हैं। विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्से में बारिश का ये क्रम आगामी सप्ताह तक जारी रहने वाला है। वहीं इस बारिश के थमने के साथ ही दूसरे पखवाड़े की शुरुआत होगी जिससे राज्य में सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

बीते कई दिनों से जारी है बारिश

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते कई दिनों से बारिश का क्रम लगातार जारी है। बता दें कि इंदौर से लेकर ग्वालियर, भोपाल, बुंदेलखंड व चंबल के अलग-अलग प्रांत बीते दिनों में बारिश झेल चुके हैं। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने के कारण ही बारिश और तेज हवाओं का ये क्रम बना हुआ है। वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि बारिश के समापन के साथ ही दूसरे पखवाड़े की शुरुआत होगी और राज्य में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

MP पर पड़ेगा बर्फबारी का असर

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बढ़ती ठंड को पहाड़ों पर बदल रहे मौसम का परिणाम भी माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत यानी उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के कारण यहां भी तापमान प्रभावित हो रहा है। अगर बर्फबारी का क्रम बढ़ेगा तो मध्य प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026