---Advertisement---

MP Weather Update: प्रचंड गर्मी और नौतपा से मध्यप्रदेश वासियों को इस दिन मिलेगी आजादी, जानें लेटेस्ट मानसून अपडेट

MP Weather Update: खतरनाक गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2024 3:26 अपराह्न

MP WEATHER UPDATE
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है। जिसकी वजह से पहाड़ों से लेकर मैदानों में गर्मी आग की तरह बरस रही है। इंसान हो या फिर जानवर हो सभी इस गर्मी से परेशान हैं। जून भी दस्तक देने वाला है जिसके बाद लोगों के अंदर एक उम्मीद जाग गई है कि मानसून बहुत जल्दी आएगा और उन्हें इस भीषण गर्मी से मुक्ति दिलाएगा।

इस बारिश और मानसून का इंतजार मध्य प्रदेश के लोंगों को भी काफी बेसब्री से है। यहां पर गर्मी ने लोगों की बुरी हलात की हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि, इस बार एमपी में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

मध्य प्रदेश में मानसून कब देगा दस्तक

मध्यप्रदेश की जनता पर बहुत जल्द बादल मेहरबान होने वाले हैं। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, मध्य प्रदेश में 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। सबसे पहले केरल में मानसून आएगा उसके बाद मध्य प्रदेश में ये राहत देगा। IMD ने बताया है कि, पिछले साल के मुकाबले इस साल एमपी में बारिश अच्छी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि, इस बार सबसे पहले एमपी के पश्चिमी इलाकों में मानसून दस्तक देगा। मध्य प्रदेश की वर्तमान मौसम पर नजर डालें तो यहां पर लू के साथ 47.5 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से लोगों का बुरा हाल है।

उत्तर भारत में बरस रही आग

मध्य प्रदेश में सबसे बुरा हाल रीवा, शिवपुरी, सतना, सीधी, ग्वालियर,नौगांव, टीकमगढ़ जैसे इलाकों का है। 24 मई से लेकर 1 जून तक चल रहे नौतपा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। आपको बता दें, मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के करीब 14 राज्यों में इस वक्त आफत की गर्मी बरस रही है। मौसम विभाग ने केरल में मानसून आने की खबर की जानकारी 31 मई को दी थी। लेकिन इससे पहले ही केरल में बारिश होना शुरु हो गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर रेमल चक्रवात का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ये अपडेट लोगों के लिए राहत भरी खबर लायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026

Namo Bharat Train

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 26, 2026