---Advertisement---

MP में भोपाल व सागर के साथ इन इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें मौसम को लेकर क्या है IMD की रिपोर्ट

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मध्य प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश देखी जा रही है तो कहीं कोहरा के साथ ठंड का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2024 1:50 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मध्य प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश देखी जा रही है तो कहीं कोहरा के साथ ठंड का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोगों अभी सर्दी के राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से एमपी (MP) के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत आज भोपाल के साथ सागर, बैतूल, पन्ना, निवाड़ी, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जैसे इलाके में बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं ग्वालियर, चंबल संभाग के साथ जबलपुर व इंदौर जैसे इलाकों में भीषण कोहरे के साथ पारा गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी दिनों में भी एमपी के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का क्रम बरकरार रहने वाला है और लोगों को कोहरे के साथ सर्द हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

भोपाल-सागर के साथ इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी किए ताजा पूर्वानुमान के तहत आज भोपाल के साथ सागर, पन्ना, बैतुल, छतरपुर, अशोकनगर, नर्मदापुरम, विदिशा, रायगढ़, सिहोर व निवाड़ी जैसे इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एमपी के इन इलाकों में आज हल्की बूंदा-बांदी का क्रम देखने को मिलेगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार भी हैं।

बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आज एमपी के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरने के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके तहत ग्वालियर-चंबल संभाग, जबलपुर, गुना, खंडवा, ओरछा, इंदौर, उज्जैन संभाग, छिंदवाड़ा, दामोह व दिमनी जैसे इलाकों में सर्दी बढ़ती नजर आ सकती है। आईएमडी की ओर से स्पष्ट किया है कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। आईएमडी का कहना है कि ठंड का ये क्रम अभी जारी रहेगा और लोगों को सर्द हवाओं के साथ कोहरा का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026