---Advertisement---

MP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदा-बांदी के साथ पारा लुढ़कने के आसार; जानें ताजा वेदर रिपोर्ट

MP Weather Update: नए साल के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। ताजा जानकारी के अनुसार विगत दो-तीन दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण कोहरा देखने को मिला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 3:17 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: नए साल के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। ताजा जानकारी के अनुसार विगत दो-तीन दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण कोहरा देखने को मिला है। इसके साथ ही तापमान गिरने से सर्दी का क्रम भी बढ़ता नजर आया है। मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर राज्य को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत यूपी से दक्षिणी मध्य प्रदेश के बीच बनी ट्रफ लाइन को मौसम बदलने के लिए जिम्मेदार बताया गया है। वहीं आगामी दिनों के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए कई जिलों में पारा गिरने के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार जताए गए हैं। इसमें भोपाल, चंबल, ग्वालियर संभाग, सागर संभाग के साथ रीवा, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी और कटनी जैसे इलाके शामिल हैं।

MP में बदला मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विगत दो से तीन दिनों के अंदर मौसम तेजी से बदला है। इसके तहत ग्वालियर संभाग से लेकर चंबल, रीवा, सागर, भोपाल व अन्य हिस्सों में सर्दी का क्रम बढ़ा है। इस बदलते स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत बेतुल, भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुरिया, सतना, सागर, ओरछा और मंडला जैसे जिलों में बिजली गिरने के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन इलाकों के लोग सतर्कता अपनाते हुए अपने घरों से निकले जिससे की मौसम के इस बदलते प्रकोप से बचा जा सके।

पारा लुढ़कने के आसार

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पारा लुढ़कने के आसार भी जताए हैं। इसमें भोपाल के पहाड़ी इलाकों के साथ चित्रकुट, दतिया, दामोह, गुना, खंडवा, रायगढ़, सागर, सिवनी, टिकमगढ़ व उज्जैन जैसे इलाके शामिल हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि मौसम के बदलते मिजाज के बीच इन इलाकों में पारा लुढ़केगा और भीषण कोहरे का क्रम भी नजर आएगा। कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होगी तो वहीं पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Indore Viral Video

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

कल का मौसम 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

Rain Alert 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026