---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में लापता हुआ पालतू तोता, मालिक ने शहर भर में लगवा दिए अनोखे इनामी पोस्टर

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में एक पालतू तोते के गुम होने से मालिक इस कदर परेशान है कि उसने पूरे शहर में तोते के पोस्टर लगा दिए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 2:48 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 6:06 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: पशुओं के प्रति लोगों का प्यार तो आपके कई बार देखा होगा, लेकिन कई लोग अपने पालतू पशुओं से इतना प्यार कर बैठते हैं की वे उनकी मृत्यु या लापता हो जाने पर बेचैन हो उठते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से भी सामने आया है। यहां के दमोह जिले में एक पालतू तोता लापता हो गया है। जिसके बाद तोते के मिलिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं अपने पालतू तोते को ढूंढने के लिए मिलिक ने पूरे शहर में पोस्टर तक लगवा दिए हैं।

ढूंढने वाले को 10 हजार का इनाम

तोते के मालिक ने शहर भर में अपने तोते के मिसिंग पोस्टर लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस तोते का नाम मिट्ठू है और इसे ढूंढने वाले को 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। शरह भर में लगे पोस्टरों में भी यही बात लिखी हुई है। पोस्टर में मिट्ठू के फोटो के साथ दो नंबर भी दिए गए हैं, जिन पर ढूंढने वाला व्यक्ति संपर्क कर सकता है।

मालिक के साथ सैर पर निकला था तोता

बताया जा रहा है की तोता अपने मालिक के कंधे पर बैठ कर सैर करने निकला था। लेकिन, बीचे रास्ते में तोता कहीं फुर्र हो गया। जिसके बाद मालिक ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। अब मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही शहर में उसके लापता होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Twisha Sharma

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026