---Advertisement---

MP News: विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल, दल बदल का खेल शुरू, सिंधिया को झटका देने की तैयारी में BJP के ये नेता

MP News: रघुराज सिंह धाकड़ कांग्रेस के पुराने नेता थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के चलते वे उनके साथ भाजपा में चले गए थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 10, 2023 10:24 पूर्वाह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर BJP-कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो वहीं चुनाव से पहले दल बदल का खेल भी शुरू हो गया है। दोनों ही पार्टियां जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गई हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश BJP के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की सिंधिया के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले रघुराज सिंह धाकड़ BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

सिंधिया को झटका देने की तैयारी में धाकड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धाकड़ आज (10 अगस्त, गुरुवार) ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सिंधिया के लिए 2 महीने में ये तीसरा झटका होगा। क्योंकि इससे पहले सिंधिया के समर्थक बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता भी BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

आज लेंगे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

रघुराज सिंह धाकड़ को धाकड़ समाज का कद्दावर नेता माना जाता है। मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। बताया जा रहा है की धाकड़ आज सुबह ही भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों का काफिला भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है की धाकड़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने भोपाल जा रहे हैं, जहां वे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे।

धाकड़ ने बताया घर वापसी का कारण

बता दें कि बीते दिनों रघुराज सिंह धाकड़ ने इशारों-इशारों में खुद इस बात का दावा किया था वे घर वापसी कर रहे हैं। मीडिया द्वारा BJP से कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था की BJP में लोगों को तवज्जो नहीं दी जाती। जब सिंधिया जी कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए थे, तो हमने भी महाराज के साथ जाने का फैसला लिया था। लेकिन, BJP में स्थिति कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि था कि अब मेरे में बस एक ही विकल्प बचा है। मैं जल्द इस पर फैसला लूंगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026