---Advertisement---

MP में सेना के जवानों की महिला साथी संग हुए दुष्कर्म मामले में Rahul Gandhi ने उठाए गंभीर सवाल, जानें क्या कुछ कहा?

Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के इंदौर में जाम गेट के निकट बीते दिन दो ट्रेनी आर्मी जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथियों के साथ हुआ दुष्कर्म का मामला तेजी से तुल पकड़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 12, 2024 1:42 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के इंदौर में जाम गेट के निकट बीते दिन दो ट्रेनी आर्मी जवानों के साथ हिंसा और उनकी एक महिला साथी के साथ हुआ दुष्कर्म का मामला तेजी से तुल पकड़ता नजर आ रहा है। विपक्ष इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश (MP) की मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस शर्मनाक घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Rahul Gandhi ने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा है कि “MP में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है।” उन्होंने आगे लिखा कि “भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है।” राहुल गांधी द्वारा दी गई इस तीखी प्रतिक्रिया को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Rahul Gandhi ने उठाए गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने इंदौर में जाम गेट के निकट दो ट्रेनी आर्मी जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथियों के साथ हुए दुष्कर्म से जुड़े मामले में कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Rahul Gandhi ने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा है कि “मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।”

राहुल गांधी ने भी कहा है कि “अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें- देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।”

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित जाम गेट के निकट बीते रात एक शर्मनाक घटना घटित हुई। दरअसल बीते रात आर्मी के दो ट्रेनी जवान अपनी महिला साथियों के साथ पिकनिक पर निकले थे। इसी दौरान आर्मी के पुराना फायरिंग रेंज के पास 6 बदमाश आए और चारों के सात बदसलूकी की। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने एक महिला से बंदूक की नोक पर गैंगरेप भी किया। इस पूरे प्रकरण को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं और MP की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026