Twisha Sharma: उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली एक सीधी साधी लड़की जो कभी मिस पुणे का खिताब अपने नाम कर चुकी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी शादी का फैसला उसके लिए बुरे सपने से कम नहीं साबित होने वाला है। दिसंबर 2025 में खुशी-खुशी एक वकील की दुल्हन बनने वाली ट्विशा शर्मा की मौत ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। जहां एक तरफ सास मुखर होकर अपनी बहू के बारे में बात करते हुए दिख रही हैं और मृत ट्विशा शर्मा पर आरोपों की झड़ियां लगा रही है। वहीं इस सब के बीच अब भाई ने इस बारे में बात किया। जी हां मेजर हर्षित शर्मा ने ट्विशा शर्मा शर्मा की सास को नीच बताया है।
Twisha Sharma की सास पर आया भाई को गुस्सा
Credit- NDTV
मेजर हर्षित शर्मा ने अपनी बहन ट्विशा शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी बहन की मौत के बाद उनकी सास जिस तरह से बात कर रही है यह दिखाता है कि वह कितनी नीच है। वह जिस तरह की टिप्पणी कर रही है वह काफी अपमानजनक है। वह कहते हैं कि मेरी दिवंगत बहन के बारे में अपमानित टिप्पणी करके जिस तरह की नीच हरकत की गई है वह उनके परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह असंभव है कि किसी मृत व्यक्ति के बारे में इतना क्रूर व्यवहार कैसे कर सकता है। मैं पूर्व न्यायाधीश को जमानत से संबंधित नियमों की याद दिला दूं उन्हें जांच में दखल नहीं देना चाहिए था।
अबॉर्शन को लेकर उठ रहे सवाल पर क्या बोले मेजर हर्षित
ट्विशा शर्मा के भाई ने यह भी कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी न सिर्फ जनता बल्कि जांच एजेंसी के भी ध्यान भटकने की कोशिश को दिखाती है। इस दौरान जमानत मिलने पर भी वह सवाल उठाते हुए नजर आए। मेजर हर्षित शर्मा कहते हैं कि वह अपनी कृतियों को कैसे उचित कह रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “जिस लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठाया जाता है उसके पति के द्वारा ही यह पूछा जाता है कि बच्चा किसका है। वह लड़की कैसे एक ऐसे बच्चे को इस दुनिया में लाएगी। इसके बावजूद सवाल किया जा रहा है। मैं उसे घर को घर नहीं कहूंगा। ऐसे में कोई महिला कैसे बर्दाश्त कर सकती है।”
भाई के नजर में कैसी थी ट्विशा शर्मा की छवि
ट्विशा शर्मा के भाई ने यह भी कहा कि वह हमेशा अकेली रही है। वह योद्धा थी और उसमें आगे बढ़ाने और साहसिक निर्णय लेने की हिम्मत थी और वह मुझे भी प्रेरित करती थी। उसकी सास उस छवि को कलंकित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अपनी बहन की मौत को समझ से परे बताया। ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर फिलहाल जांच लगातार जारी है।
