हत्या या आत्महत्या? भोपाल पुलिस के दावे से Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, पति-सास पर लगे आरोपों के बीच उलझी गुत्थी

Twisha Sharma Death Case में भोपाल पुलिस ने मृतका के हत्या की आरोप को सिरे से खारिज कर इसे आत्महत्या करार दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ये बात कही है।

Twisha Sharma Death Case

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़े मामले में लगातार नए दावे सामने आ रहे हैं। यहां बात ट्विशा शर्मा डेथ केस के संदर्भ में हो रही है। खबरों की मानें तो भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की हत्या से जुड़े दावे को खारिज कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने ट्विशा शर्मा की मौत की वजह आत्महत्या बताई है। भोपाल पुलिस का ये कथन मृतका के परिजनों से ठीक उलट है जो उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

भोपाल पुलिस के दावे से Twisha Sharma Death Case में नया मोड़!

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने ट्विशा शर्मा की हत्या से जुड़े दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने पोस्टमॉर्टम व अन्य प्रारंभिक रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इसे आत्महत्या बताया है। मालूम हो कि ट्विशा शर्मा के परिजन उसे पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभिनेत्री की हत्या की आशंका व्यक्त कर चुके हैं। ट्विशा शर्मा डेथ केस में मृतका के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर प्राथमिकी भी दर्ज है। यही वजह है कि भोपाल पुलिस के दावे को मामले में नया मोड़ माना जा रहा है।

मृतका के पति और सास पर लगे आरोपों के बीच उलझी गुत्थी!

ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनके पति समर्थ सिंह पर घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज कराया है। मृतका की सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) भी इस मामले में आरोपी हैं जिन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है। समर्थ सिंह फिलहाल फरार है जिसकी तलाश लगातार जारी है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के दौर देखने को मिले हैं। इस बीच भोपाल पुलिस के बड़े दावे से गुत्थी और उलझ गई है। यदि भोपाल पुलिस का दावा सही साबित हुआ, तो ट्विशा के परिजन गलत साबित हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्विशा की सास द्वारा उन्हें ड्रग एडिक्टेड बताने का दावा भी गलत होगा। यही वजह है कि मामले में गुत्थी और उलझती नजर आ रही है।

Exit mobile version