Jharkhand News: मुश्किल समय में हेमंत सोरेन को मिला पूर्व मुख्यमंत्री का साथ, सीएम की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि

Jharkhand News: फिलहाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुश्किल समय से गुजर रहे हैं क्योंकि उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही। ऐसे में सीएम के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री भी उनसे मुलाकात करते हुए नजर आए हैं।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री फिलहाल मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। उनकी मां के निधन के बाद उनके चाहने वाले सांत्वना देने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सब के बीच सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने और मुश्किल समय में उनके साथ देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे जिनकी तस्वीरें शेयर करते हुए चीफ मिनिस्टर ऑफिस झारखंड की तरफ से जानकारी दी गई। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ में डीटेल्स क्या है और कैसे सीएम सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नजर आए हैं। इस दौरान हुआ तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भी दिखे।

सीएम सोरेन को मिला पूर्व मुख्यमंत्री का साथ

इसे लेकर ऑफिस ऑफ चीफ मिनिस्टर झारखंड की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहीं ये बात

वहीं इसे लेकर रघुवीर दास ने भी पोस्ट किया और कहा, “आज नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी, दिवंगत श्रीमती रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष एवं अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

बता दें कि रघुवर दास के अलावा सांसद पप्पू यादव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हेमंत सोरेन के गांव पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री को साथ दिया और उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर तमाम झलकियां झारखंड सीएमओ की तरफ से जारी किया गया है।

Exit mobile version