Jharkhand News: एशियन गेम्स 2026 में झारखंड की लड़कियों ने कमाल कर दिखाया। यही वजह है कि सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें विशेष सम्मान दिया है। सोशल मीडिया पर शानदार बताया है। इस दौरान तस्वीरें भी शेयर की है। झारखंड न्यूज़ में आइए जानते हैं आखिर एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और किस तरह से झारखंड की बेटियों की तारीफ करते हुए सरकार ने उन्हें विशेष सम्मान दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी दिखाई है।
Jharkhand News में देखें कैसे एशियन गेम्स में दबदबा दिखाने वाली खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री
शानदार झारखंड की हमारी बेटियों…आपने कमाल कर दिया।
@TheHockeyIndia
@AsianGamesOCA https://t.co/eOmuIxVX8V— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 4, 2026
सीएम हेमंत सोरेन ने कई तस्वीरें x प्लेटफार्म से शेयर करते हुए दिखे हैं। जहां वह मेडल पहन रखी खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए दिखे हैं। इस दौरान वह लड्डू खिलाने हुए नजर आते हैं। खिलाड़ियों ने सीएम को विशेष सम्मान दिया और मेडल पड़कर तस्वीर खिंचवाती हुई नजर आई। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हेमंत सोरेन ने लिखा, “शानदार झारखंड की हमारी बेटियों…आपने कमाल कर दिया।”
मुख्यमंत्री ने बताया झारखंड के साथ देश के लिए गौरवान्वित पल
बीते दिन मुख्यमंत्री ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा था कि “एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है। विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और जोहार।”
एशियन गेम्स में जीत देश के लोगों को कर रहा इस तरह प्रोत्साहित
सीएम ने आगे कहा, “यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।”
एशियन गेम्स 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी इतिहास रचा है जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ की है।
