---Advertisement---

Jharkhand News: वियतनाम में राजा की हुई मौत तो सोरेन सरकार ने करवाई वतन वापसी, परिवार के लिए की आर्थिक मदद की घोषणा

Jharkhand News: रांची का रहने वाला वियतनाम में योग प्रशिक्षण देता था लेकिन उसे नहीं पता था कि अब उसकी वतन वापसी मौत के बाद ही होने वाली है। दर्दनाक हादसे का शिकार हुए राजा को आर्थिक लाभ की घोषणा की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2026 5:08 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: अपने सपने को साकार करने और परिवार का एकमात्र सहारा राजा कुमार वर्मा का निधन 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में हो गया। यह निश्चित तौर पर उनके परिवार के लिए दुख की घड़ी है लेकिन इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएमओ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि कैसे राज्य सरकार साथ है। रांची के युवा योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का निधन उस समय हो गया जब वह वियतनाम में योग प्रशिक्षण देकर स्कूटी से लौट रहे थे। जाने क्या है पूरा मामला।

वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर आया भारत

सीएमओ झारखंड ने इसकी जानकारी देते हुए x प्लेटफार्म पर तस्वीरें शेयर की जहां बताया कि ” वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर प्रयासों से कोलकाता पहुंच गया है। परिजनों को पार्थिव शरीर रांची लाने हेतु जिला प्रशासन ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है।” निश्चित तौर पर यह पल उनके परिवार के लिए किसी दुखी घड़ी से काम नहीं है रिपोर्ट्स की बने तो भारी बारिश के कारण स्कूटी से घर लौटते समय फेशियल का कार्ड से टकराने के बाद क्या हादसा होता है

Jharkhand News में जानें मुख्यमंत्री ने की क्या आर्थिक सहायता की घोषणा

वहीं इसके साथ ही बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत ₹5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। निश्चित तौर पर यह राशि उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। यहां परिवार के साथ मुश्किल वक्त में सरकार खड़ी नजर आ रही है और वियतनाम में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए राजा को वतन वापस लाया गया है।

निश्चित तौर पर इस मुश्किल घड़ी में झारखंड सरकार की तरफ से वियतनाम घटना में हुई क्षति की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। यह उनके परिवार के लिए जरूरी है क्योंकि बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 15, 2026

Rashifal 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026