---Advertisement---

Jharkhand News: योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे पत्नी के साथ सीएम हेमंत सोरेन, जानें किन मायनों में खास रहा दौरा

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने परमहंस योगानंद जी और उनके कुछ प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तक के कवि अवलोकन किया। योगदा सत्संग आश्रम विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2026 4:28 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया। इस दौरान संतों के साथ मुलाकात कर विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी ली है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से इसकी झलकियां शेयर करते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी गई है। जहां झारखंड सीएम सोरेन ने कई चीजों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने श्री श्री परमहंस योगानंद जी के कक्ष, उनकी फोटो गैलरी और पुस्तक गैलरी का विमोचन भी किया।

सीएम सोरेन ने इन चीजों का किया अवलोकन

एक तस्वीर को शेयर किया गया है जहां सीएम हेमंत सोरेन नजर आते हैं और इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना ने चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन भी किया। बता दे की परमहंस योगानंद जी और उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तक संदर्भ सामग्री डाक टिकट फोटोग्राफ और उपयोग की गई वस्तुओं को सहेज कर रखा गया है जिससे सीएम हेमंत सोरेन ने नजदीक से देखा।

Jharkhand News में जानें क्यों खास रहा सीएम सोरेन का यह दौरा

इसके अलावा उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित उद्यान का भी भ्रमण किया उन्होंने अलग-अलग चीजों का अवलोकन करने के बाद आश्रम की सभी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान संतों ने सीएम सोरेन को आश्रम की हालिया आध्यात्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान झारखंड मुख्यमंत्री ने परमहंस योगानंद जी के विशेष कक्षा का निरीक्षण करके जायजा लिया। सभी संरक्षित सामग्री के साथ-साथ फोटो और पुस्तक गैलरी को नजदीक से देखा। उनका यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दौरा काफी महत्वपूर्ण था।

रांची के योगदा सत्संग आश्रम का दौरा करने के दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर दिखाई गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 3, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026