---Advertisement---

Jharkhand News: ‘अपनी संतान को खोने का..’ मंत्री दीपिका सिंह पांडे की बेटी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, जानें सबकुछ

Jharkhand News: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 3:23 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गुरुवार तड़के मरीन ड्राइव इलाके में हुआ। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मालूम हो कि दीपिका पांडे सिंह झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री है। वहीं इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें”।

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर करीब सुबह 3 बजे हुआ। एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस हादसे की परिस्थितियों और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026