---Advertisement---

Jharkhand News: ‘सर्वजन पेंशन योजना’ से सीएम हेमंत सोरेन दे रहे इन लोगों को 1000 रुपये महीने का खर्च, देखें आप भी पा सकते हैं लाभ

Jharkhand News: सर्वजन पेंशन योजना के तहत कैसे सीएम हेमंत सोरेन सरकार लोगों को फायदा दे रही है। आइए जानते हैं कौन हो सकता है इसका पात्र और किसे मिल सकता है लाभ। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2026 5:21 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: लोगों को हर कल्याणकारी योजना का लाभ सरकार की तरफ से मिल सके इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन प्रयासरत हैं। सरकार जरूरतमंद नागरिकों को झारखंड सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दे रही है। ऐसे में जरूरतमंद लोग जिनके पास भरण पोषण के लिए कोई भी स्रोत नहीं है उन्हें सरकार की तरफ से 1000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि आखिर किन्हे इसका फायदा मिल सकता है और किस तरह से सरकार गरीबों और वंचितों को वित्तीय सुरक्षा दे रही है। झारखंड न्यूज़ में आइए जानते हैं सर्वजन पेंशन योजना क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है।

Jharkhand News में जानें क्या है सर्वजन पेंशन योजना

सर्वजन पेंशन योजना झारखंड सरकार के महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से शुरू की गई है जिसका मकसद बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, दिव्यांगों और आदिम जनजातियों के साथ एड्स पीड़ितों को हर महीने हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी पात्र नागरिकों को पेंशन की गारंटी देकर सबको साथ लेकर चलने के लिए हेमंत सोरेन सरकार प्रयासरत है। रिपोर्ट में बताया गया कि हर महीने 5 तारीख में सरकार की तरफ से लाभार्थियों को फायदा दिया जाता है और उन्हें 1000 रुपए मिलते हैं।

 

किन्हें मिल सकता है सर्वजन पेंशन योजना का लाभ

सर्वजन पेंशन योजना की बात करें तो इसका लाभ पाने के लिए आवेदक को झारखंड का निवासी होना जरूरी है। आवेदकों में बुजुर्ग, विधवाएं, बेसहारा महिलाएं, दिव्यांग, आदिम जनजाति के लोग और एचआईवी एड्स से पीड़ित लोग शामिल हैं। बुजुर्गों की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए तो बेसहारा महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

कहां और किन कागजात की पड़ेगी जमा करने की जरूरत

झारखंड सरकार की तरफ से शुरू किए गए इस स्कीम की बात करें तो इस फॉर्म को आप ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर या सर्किल ऑफिसर के पास जाकर जमा कर सकते हैं। वहीं इसके लिए वोटर आईडी, मेडिकल सर्टिफिकेट, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026