---Advertisement---

रिकर्व आर्चरी में इतिहास हुआ दर्ज तो CM Yogi ने बताया ऐतिहासिक, भारतीय महिलाओं ने 10 बार चैंपियन रहने वाली साउथ कोरिया की टीम को हराया

CM Yogi Adityanath: रिकर्व आर्चरी में भारत को गोल्ड मेडल मिला और इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उनके नाम संदेश लिखा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2026 2:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एशियन गेम्स 2026 में भारत का दबदबा देखा जा रहा है क्योंकि एक के बाद एक मेडल धुरंधर खिलाड़ी देश के लिए लेकर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच अब भारत को अपना 11वां गोल्ड मेडल मिल गया है। दरअसल रिकर्व आर्चरी में भारत के लिए एक बार फिर सुनहरा अवसर देखने को मिला जहां गोल्ड मेडल जीता गया है। ऐसे में तिकड़ी खिलाड़ी की जोड़ी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। x प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने जय हिंद कहते हुए इसे शानदार अचीवमेंट बताया है। आइए जानते हैं सीएम योगी का खास संदेश क्या है।

CM Yogi Adityanath ने रिकर्व आर्चरी में भारत की जीत पर कही ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा, “रिकर्व आर्चरी में भारत के लिए एक गोल्डन ब्रेकथ्रू! अंकिता भक्त, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोद को एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व विमेंस टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। एक करीबी मुकाबले वाले फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर, भारतीय तिकड़ी ने इस इवेंट में भारत के लिए पहला एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडियन आर्चरी के लिए एक शानदार अचीवमेंट। जय हिंद!”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्यों इतिहास रचने की कही बात

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। यह जाहिर तौर पर देश के लिए भी गर्वित पल है क्योंकि इससे पहले साउथ कोरिया की टीम को हराने के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पहले से 10 बार ओलंपिक चैंपियन रहने वाली साउथ कोरिया की टीम को मात देना निश्चित तौर पर भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस गोल्ड मेडल की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भारत के लिए यह गर्वित पल बताया। जाहिर तौर पर खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है क्योंकि चैंपियन के हाथ से गोल्ड ट्रॉफी लेना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ एशियन गेम्स 2026 में जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026