---Advertisement---

‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर CM Yogi Adityanath ने ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की दी शुभकामनाएं, कहा ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत…’

CM Yogi Adityanath: गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे लेकर लोगों को जानकारी दी और बताया कि कैसे खादी को अपना कर हम अपने जीवन में स्वाधीनता का मंत्र अपना सकते हैं। जानिए पूरी वखबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2026 1:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नजर आए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर विश्व को स्वाधीनता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता को नमन। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में खास कार्यक्रम में शिरकत करते हुए महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भी नजर आए। लोगों से स्वदेशी अपनाने की बात की है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर नमन करते दिखे CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं। श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।”

स्वाधीनता आंदोलन में सीएम योगी ने महात्मा गांंधी का किया जिक्र

वहीं एक और पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन 157वीं जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कई तस्वीर भी शेयर करते हुए इसके साथ ही उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी जी ने स्वाधीनता आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया तथा इसे जन-जन का आंदोलन बनाकर देश वासियों को स्वतंत्रता का नया सूर्योदय दिखाया। उनकी पावन स्मृतियों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि खादी, भारत की स्वाधीनता का मंत्र है। हर नागरिक स्वच्छता एवं स्वदेशी को अपने जीवन का मंत्र बनाए।”

इसके अलावा सीएम ने कहा, “बापू के वचन आज भी मंत्र के रूप में काम कर रहे हैं। ” योगी आदित्यनाथ के संदेश में कहा गया कि भारत आज भी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर विकास की अमिट कहानी लिख रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026

Flydubai Case

अक्टूबर 2, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 2, 2026

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026