---Advertisement---

दिव्यांगजनों के विकास और सम्मान के लिए CM Yogi Adityanath की अद्भुत पहल, 664 उपकरणों का हुआ वितरण, जानिए उद्देश्य

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में दिव्यांग जनों के विकास के लिए लगातार काम कर रही सरकार की तरफ से अहम कदम उठाया गया जहां 509 दिव्यांगजनों को 664 उपकरणों का वितरण किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2026 5:06 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में दिव्यांग जनों को भी कमतर महसूस ना हो और उनके आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाता है। वहीं इस सब के बीच समाज के मुख्य धारा से दिव्यांगजन को जोड़ने के प्रयास में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से गोरखपुर में एक विशेष कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में 509 दिव्यांगजन को 664 सहायक उपकरण बांटे गए हैं। आइए जानते हैं आखिर इसका मुख्य उद्देश्य क्या था और क्या है पूरी डिटेल्स जो है चर्चा में।

सीएम योगी आदित्यनाथ किस संकल्प के साथ दिव्यांगजनों का बने सहारा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि दिव्यांगजन को स्वावलंबन, सम्मान और समान अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ना डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में 509 दिव्यांगजन को 664 सहायक उपकरणों का वितरण होगा। ये उपकरण उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ आत्मविश्वास को नई शक्ति देंगे, ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन अपने सामर्थ्य के साथ विकास की यात्रा में सहभागी बन सके।

CM Yogi Adityanath इस तरह दिव्यांगजन कल्याण के लिए कर रहे काम

यह सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों को सशक्त, स्वावलंबी और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रही है।
समान अवसर, पूरा सम्मान ही दिव्यांगजन कल्याण की यही पहचान। वहीं सरकार की तरफ से जरूरत का सामान देकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपनी क्षमताओं को नई उड़ान देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ‘समान अवसर, पूरा सम्मान’ के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह सच है कि लोगों के विकास के लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में हर संभव दिव्यांगजनों कभी विकास संभव हो सके इस पर लगातार काम कर रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 October 2026

सितम्बर 30, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 30, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 30, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 30, 2026