---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने बताया आधुनिक पुलिस व्यवस्था को सुरक्षित प्रदेश की मजबूत नींव, इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ के पीछे का जानें उद्देश्य

CM Yogi Adityanath: यूपी पुलिस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई और इसके पीछे आखिर मुख्यमंत्री का क्या लक्ष्य। कैसे इससे राज्य में जनता को भी फायदा मिल सकता है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 1:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की जनता की रक्षा के लिए 24 घंटे तैनात पुलिस को सरकार की तरफ से अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सके और उन्हें सक्षम बनाया जा सके। इसके लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ तत्पर हैं और हर संभव उनके लिए काम करने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 चारपहिया एवं दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात की जानकारी खुद देते हुए बताया कि आखिर इसके पीछे क्या उद्देश्य है। कैसे यह जनता के हित में खड़े पुलिस वालों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

यूपी पुलिस को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पोस्ट में कहा, “सक्षम, संवेदनशील और आधुनिक पुलिस व्यवस्था सुरक्षित प्रदेश की मजबूत नींव है। इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 चारपहिया एवं दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों का पदक अलंकरण और पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी होगा। पदक से अलंकृत होने वाले सभी पुलिस कर्मियों को अग्रिम बधाई तथा कर्तव्यपथ पर समर्पित पूरे यूपी पुलिस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।”

क्या है सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरसेप्टर वाहनों का लक्ष्य

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि अपराध पर वार, जनता से प्यार। मुस्तैद पुलिस, सुरक्षित परिवार। उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने का कार्य निरंतर जारी है। अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इन इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के उपयोग को बढ़ाना तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को मजबूत करना है।

 

दरअसल उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से सशक्त कानून व्यवस्था के साथ सुरक्षित परिवेश और भयमुक्त समाज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना है। इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026