---Advertisement---

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से देखें कैसे CM Yogi Adityanath ने लिख दी विकास की कहानी, 6 लाख से ज्यादा विजिटर्स बने इवेंट का हिस्सा

CM Yogi Adityanath: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 लाख के करीब विजिटर्स पहुंचे और निश्चित तौर पर औद्योगिक क्रांति की तरफ यह एक अलग ही मुहिम रहा है जो कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री की पहल से संभव हो सका है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 2:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय अप इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। जहां उत्तर प्रदेश के कारोबार का विस्तार किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से राज्य में मशहूर चीजों को पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम सफलता के झंडे गाड़ देने के लिए काफी है। आखिर इस इवेंट को लेकर गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 को इस हद तक मिली सफलता

सीएम योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 (UPITS 2026) ने कारोबार विस्तार से लेकर वैश्विक पहचान तक, उत्तर प्रदेश की बढ़ती सामर्थ्य और संभावनाओं को नई ऊंचाई दी है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 6500 करोड़ के एमओयू के साथ 15500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। 41000 से अधिक b2b बैठकें आयोजित की गई है।

उत्तर प्रदेश के उत्पादों, प्रतिभाओं और उद्यमिता को बेसिक बाजार से CM Yogi Adityanath ने इस तरह जोड़ा

इसके साथ ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 5.99 लाख से अधिक विजिटर्स पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश से उत्तर प्रदेश के उत्पादों, प्रतिभाओं और उद्यमिता को बेसिक बाजार से जोड़ने का सशक्त मंच बनाया गया। उत्तर प्रदेश के मशहूर खान-पान को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के साथ ही ग्लोबली इससे जुड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से इसका अलग से आयोजन किया गया। खानपान की अलग गली तैयार की गई जहां लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्य पकवान को यहां जगह दी गई थी।

जाहिर तौर पर औद्योगिक क्रांति और बिजनेस में विकास को लेकर यह खास इवेंट रहा जहां लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला और इसकी वजह से तरक्की के रास्ते खुले।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

Hapur Video

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026