Jharkhand News: युवाओं के सपने को साकार करने के लिए हर संभव सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से सुविधाओं की बौछार लाई जाती है। वहीं इस सब के बीच झारखंड में रहने वाले युवा जो एविएशन और हॉस्पिटैलिटी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए एक शानदार मौका आया है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। झारखंड न्यूज़ में जानिए कि आखिर मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से किस बात की जानकारी दी गई है जहां बताया गया कि डिप्लोमा इन एवियशन एंड हॉस्पिटैलिटी में लोगों को एक शानदार अवसर मिलने वाला है।
Jharkhand News में जानें डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी में क्या है युवाओं के लिए मौका
राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ‘डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आज ही आवेदन करें और अपने सपनों को दें नई उड़ान..
हेल्पलाइन-9572111002
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-www.jharkhandaviation.in https://t.co/9VYlC9CpYC— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 6, 2026
दरअसल बताया गया है कि झारखंड के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ‘डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए हेल्पलाइन और वेबसाइट भी जारी कर दिया गया है जहां बताया गया कि इस कोर्स के जरिए एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू के पोस्ट पर युवा अपना करियर बना सकते हैं। झारखंड सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
जानिए शुल्क और जरूरी योग्यता
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि डिप्लोमा इन एवियशन एंड हॉस्पिटैलिटी के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास बताया गया है। वहीं आयु सीमा 18 साल से लेकर 27 साल जरूरी है। 1000 रुपए आवेदन शुल्क है तो इसके साथ ही प्रशिक्षण शुल्क 15550 है जिसे चार चरण में भुगतान किया जा सकता है। वहीं बताया गया है कि उपलब्ध रिक्त सीटों पर नियमों के अनुसार पारदर्शी चयन और नामांकन होगा। निश्चित तौर पर एविएशन में प्रोफेशन बनाने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है।
अगर आप भी झारखंड के रहने वाले हैं और अपने सपने को नई उड़ान देना चाहते हैं तो यह आपके लिए भी बेहतर मौका है।
