---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case में आरोपी पति पर कसा शिकंजा! सास को हाईकोर्ट की नोटिस के बीच नए CCTV फुटेज को लेकर उठे सवाल

Twisha Sharma Death Case के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर जबलपुर कोर्ट में पेश किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से मृतका की सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी बीच एक नए सीसीटीवी फुटेज की चर्चा भी जोरों पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2026 2:04 अपराह्न

Twisha Sharma Death Case
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर हंगामा मचा है। इसी बीच प्रकरण के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को गिरफ्त में लेकर आज जबलपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आरोपी पर शिकंजा कस रही है और बार काउंसिंल ने समर्थ का लाइसेंस रद्द कर दिया है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी बनी सास गिरिबाला सिंह को हाई कोर्ट की ओर से नोटिस जारी हुआ है। इसी बीच कुछ नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनमें ट्विशा शर्मा के मौत से कुछ घंटे पूर्व पॉर्लर में रिलैक्स करने का दावा है।

आरोपी पति पर शिकंजा के साथ सास को Twisha Sharma Death Case में जारी हुई नोटिस

हाईकोर्ट ने अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़े मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। आरोपी सास को जारी नोटिस में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के आधार पर अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को आधार बनाया गया है। आरोपी सास के साथ पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी भी हो गई है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी बने समर्थ सिंह को आज जबलपुर कोर्ट में पेश किया गया। वहां आरोपी मास्क के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाए अपना चेहरा छिपा रहा था। इस प्रकरण में आरोपी पति और सास दोनों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

प्रकरण में नए CCTV फुटेज को लेकर भी उठे सवाल!

खबरों की मानें तो एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

दावा किया जा रहा है कि ये फुटेज ट्विशा शर्मा की मौत से कुछ घंटे पहले का है। सीसीटीवी फुटेज में मृतका पॉर्लर में बिंदास अंदाज में नजर आ रही है। इसके कुछ ही घंटों बाद 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। मृतका के परिजन उसकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। इस बीच गंभीर आरोपों के साथ प्राथमिकी दर्ज है। यही वजह है कि नए सीसीटीवी फुटेज को लेकर तमाम नए सवाल उठने लगे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026