Twisha Sharma: नोएडा से भोपाल शादी करके गई लड़की जिसकी मौत महज 5 महीने में ही आपत्तिजनक स्थिति में हुई है। जहां एक तरफ ससुराल वाले सुसाइड बता रहे हैं तो ट्विशा शर्मा के मायके वाले दहेज और मानसिक उत्पीड़न की बात कह रहे हैं।बीते दिन इस मामले में सास गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सबके बीच आखिर 12 मई 2026 की रात को क्या हुआ था इसकी जांच पड़ताल में सीबीआई जुट चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को परत दर परत जांच का आदेश दिया है और ऐसे में कहा जा रहा है कि एजेंसी अत्याधुनिक डिजिटल कंस्ट्रक्शन तकनीक के जरिए ट्विशा शर्मा की मौत का पता लगाने के लिए एकजुट है।
क्या है Twisha Sharma मौत में सीबीआई का टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन
रिपोर्ट्स की माने तो टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन के जरिए ट्विशा शर्मा की मौत से पहले आखिर क्या हुआ था इसका डिजिटल रिक्रिएशन सीबीआई तैयार करने वाली है। ऐसे में अगर यह मर्डर है तो खुलासा हो सकता है क्योंकि इस तकनीक के जरिए हर मूवमेंट, कॉल, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोड़ा जाएगा ताकि उस रहस्यमई रात की सच्चाई सबके सामने आ सके। जहां तक सीबीआई के इस जांच तकनीक की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह 3D स्कैनिंग के जरिए डिजिटल मॉडल में घटनास्थल को बदल जाएगा।
कैसे सीबीआई की नजर से नहीं बच सकती सच्चाई
सीबीआई सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा, वाईफाई लॉग, फॉरेंसिक इनपुट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड सबको जोड़कर इसका एक डाटा तैयार करने वाली है। इससे यह पता चलेगा कि आखिर 12 मई को क्या हुआ था। ऐसे में घर का एक-एक कोना छानने की तैयारी है। कमरों, सीढ़ियों से लेकर जहां ट्विशा शर्मा का शव मिला था हर चीज की सही से जांच की जाएगी और तालमेल बिठाया जाएगा ताकि कोई भी कड़ी छूट न पाए।
देखें ट्विशा शर्मा मामले में कैसे एक्टिव है सीबीआई
जहां ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास गिरीबाला सिंह लगातार आरोप लगा रही हैं और पति का भी कहना है कि अबोर्शन के बाद से उनकी पत्नी का बर्ताव बदल गया था। इस सब के बीच सास की गिरफ्तारी की खबर आ रही है तो वही सीबीआई कोई भी ढील करने के लिए तैयार नहीं है। जहां इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को मौत के तुरंत बाद नहीं दिया गया तो वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार वाले मध्य प्रदेश पुलिस पर जांच में नरमी का भी आरोप लगा रहे हैं। यह भी सवाल उठाए जा रहा है कि आखिर मौत के तीन दिन बाद एफआईआर क्यों दर्ज हुई। इस सबके बीच अब सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ सीबीआई पर लोगों की नजरे रहने वाली है।
