Twisha Sharma ने पति से की थी 7 लाख की मांग! समर्थ सिंह ने बताया 12 मई को क्या हुआ था, उलझ गई मौत की गुत्थी

Twisha Sharma: आखिर क्यों अपने पति से 7 लाख रुपए मांगी थी और कैसे उसकी जिंदगी बीते कुछ समय में बदल गई थी। आइए जानते हैं पति ने पूछताछ में आखिर क्या खुलासा किया जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

Twisha Sharma

Photo Credit- Google Twisha Sharma

Twisha Sharma: कभी मिस पुणेही नोएडा की लड़की जिसने पेशे से वकील समर्थ सिंह से भोपाल में शादी की लेकिन सिर्फ 5 महीने के बाद उसकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। इसकी अलग-अलग पहलू से जांच की जा रही है जहां फांसी पर लटकने के अलावा शरीर पर मिले घाव के निशान ने इसे अलग मोड़ दे दिया है। वहीं इस सब के बीच अब एसआईटी द्वारा पति समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद ट्विशा शर्मा मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। आखिर पति ने अपनी मृत पत्नी को लेकर 7 लाख रुपए का क्यों जिक्र किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

समर्थ सिंह ने ट्विशा शर्मा को लेकर किया बड़ा खुलासा

SIT के साथ पूछताछ के दौरान ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने इस बात का जिक्र किया कि अबॉर्शन के बाद से उनकी पत्नी काफी स्ट्रेस में रहने लगी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अबॉर्शन के बाद वह परेशान थी और अप्रैल में जब उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट है, तो उसका बर्ताव बदल गया। उसने यह भी दावा किया कि उसने 7 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वजह नहीं बताई। पति ने कहा कि उनकी जिंदगी में तनाव और लड़ाइयां थी लेकिन अप्रैल से पहले सब कुछ नॉर्मल था लेकिन जब से प्रेगनेंसी का पता चला सब कुछ बदल गया। समर्थ सिंह और उनकी मां बच्चा चाहती थी लेकिन ट्विशा शर्मा ने एबॉर्शन का फैसला लिया जिसमें उनके पति समर्थ सिंह ने साथ दिया।

क्या हुआ था Twisha Sharma की मौत वाले दिन

इतना ही नहीं समर्थ सिंह ने यह भी बताया कि जिस रात यह घटना हुई वे शर्मा के साथ डिनर किए थे और फिर दोनों पार्क में घूमने भी गए। उन्होंने साथ में टीवी देखा और फिर वह सोने चले गए। इसके बाद ट्विशा अपनी मां से बात करने के लिए चली जाती है। देर रात उनकी मां गिरीबाला सिंह ने उन्हें जगाया जब उनकी पत्नी की मां का कॉल आया कि वह फोन नहीं उठा रही है। जब उन्होंने घर में खोजना शुरू किया तब वह लटकी हुई मिली। सीपीआर देने के बाद एम्स भोपाल लेकर गए थे।

दूसरे पोस्टमार्टम में क्या खुलेगा राज

गौरतलब है कि 12 मई को समर्थ सिंह ट्विशा शर्मा को बेहोशी की हालत में एम्स भोपाल लेकर पहुंचे थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके साथ ही शुरुआत की पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट लगने के निशान मिले तो मायके वाले ने दहेज हत्या की शिकायत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे पोस्टमार्टम के बाद 12 दिन के अंतराल में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है क्योंकि मायके वाले की तरफ से यह कहा गया है कि ट्विशा जब अपनी मां से बात कर रही थी तब पीछे से उसके पति की चिल्लाने की आवाज आई लेकिन समर्थ सिंह का कहना है कि जब ट्विशा ने आत्महत्या की तब वह सो रहे थे। सीबीआई इस मामले की जांच करने वाली है और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में फैसला लिया जाएगा।

 

 

Exit mobile version