---Advertisement---

Amravati News: 100 से अधिक नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाया, बनाए 350 अश्लील वीडियो! जाने कैसे खुली मोहम्मद अयाज के काले करतूत की पोल?

Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित परतवाड़ा शहर निवासी मोहम्मद अयाज पर 100 से अधिक नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को गति दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 11:46 पूर्वाह्न

Amravati News
Follow Us
---Advertisement---

Amravati News: नासिक में हुए कथित धर्मांतरण व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सनसनी मची ही थी कि अमरावती भी सुर्खियों में छा गया। पूरा मामला 180 नाबालिग लड़कियों संग हुए दुष्कर्म से जुड़ा है। आरोपों के मुताबिक मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर नामक युवक ने 180 नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, हैवानियत की सीमा को लांघते हुए अयाज ने 350 अश्लील वीडियो भी शूट किए। बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद आरोपी के काले करतूत की पोल खुली है।

बीजेपी सांसद की शिकायत पर खुली काले करतूत की पोल!

स्थानीय सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने अमरावती पुलिस अधीक्षक को इस मामले में लिखित शिकायत दी। उनकी शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव नजर आई और आरोपी मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विशाल आनंद ने सख्ती के साथ मामले की जांच कराने की बात कही है। पुलिस द्वारा आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उसे अचलपुर न्यायालय में भी पेश किया गया, जहां अदालत ने 21 अप्रैल तक 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। मोहम्मद अयाज के काले करतूतों की पोल खुलने के बाद महाराष्ट्र भर में सनसनी मची है।

100 से अधिक नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए 350 अश्लील वीडियो

आरोपी मोहम्मद अयाज की करतूत ऐसी है कि इसे जान मानवता शर्मसार हो रही है। अयाज पर 180 नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के आरोप हैं। इतना ही नहीं, मोहम्मद अयाज ने लड़कियों के साथ 350 अश्लील वीडियो बनाए हैं। इनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि मोबाइल में और भी अश्लील वीडियो हो सकते हैं। एसआईटी का गठन कर जांच को गति दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई कर नजीर पेश की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026