Nida Khan: नासिक धर्मांतरण मामले की जांच में जुटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण की मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है। नासिक एसआईटी, छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच और संभाजीनगर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
टीम निदा खान को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद नासिक ले गई है जहां उससे आगे की पूछताछ की जानी है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस को लगातार चकमा देने वाली नासिक टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान लंबे समय तक हवालात की हवा खाएगी। संभव है कि आगे की पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रकरण से जुड़े कुछ अन्य राज भी उगले।
हवालात की हवा खाएगी पुलिस को चकमा देने वाली Nida Khan?
लंबे समय से नासिक पुलिस और एसआईटी को टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश थी। मामले की जांच में जुटी टीम ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित नारेगांव के कैसर कॉलोनी से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर प्रशासनिक टीम नासिक ले गई है जहां आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस निदा खान से धर्मांतरण व यौन उत्पीड़न को लेकर लगे आरोप के संदर्भ में पूछताछ करेगी।
खबरों की मानें तो निदा खान भी अन्य आरोपियों की तरह लंबे समय के लिए हवालात की हवा खाएगी। इस प्रकरण के सामने आने के बाद आरोपी फरार चल रही थी। उसने अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए अंतरिम राहत की मांग की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब अंतत: पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी को लंबे समय के लिए हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज!
निदा खान की गिरफ्तरी के बाद अब सबकी नजरें आगे की जांच पर टिकीं हैं। दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अहम राज खुल सकते हैं। इससे पूर्व 6 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जो नासिक रोड जेल में बंद हैं। निदा खान से भी पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ होनी है। इस पूछताछ में एसआईटी व पुलिस की टीम कई अहम सवाल पूछ सकती है जो धर्मांतरण प्रकरण में निर्णायक हो।
