DNP India Hindi

Maharashtra New Governor: देश के 13 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल, कोश्यारी की जगह रमेश बैंस बनाए गए महाराष्ट्र के गवर्नर

Maharashtra New Governor: 12 फरवरी 2023 को कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल देखने को मिला है। इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस्तीफा दिया है। महाराष्ट्र के गवर्नर के साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर ने भी इस्तीफा दिया था। बता दें कि, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के साथ भगत सिंह कोश्यारी का भी मंजूर कर लिया है। इसी के साथ राष्ट्रपति ने 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों में बड़ा फेरबदल किया है।

राज्यपाल का पद छोड़ने के पीछे का बताया कारण

राज्यपाल भवन में भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि, वह अब अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र राज्य भवन की तरफ से इसको लेकर एक बकायदा बयान भी जारी किया गया था जिसमें कोश्यारी ने पीएम मोदी से सभी राजनीतिक जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई थी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Also Read: PM Modi आज करेंगे दौसा के धनावड़ गांव में एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण, जानिए भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेस हाईवे की खासियत

3 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसी के साथ उन्होंने गुलाब चंद कटारिया को असम और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया है। सीपी राधाकृष्णनन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है। वही लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का। वही रिटायर्ड जस्टिस एस.अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

Also Read: Turkiye Earthquake: तुर्की भूकंप में एक भारतीय की हुई मौत, भारतीय दूतावास ने की पुष्टि

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version