---Advertisement---

Maharashtra News: Sanjay Raut ने किया शिंदे सरकार पर ‘विस्फोटक’ दावा, मंत्रिंमंडल विस्तार पर गिरेगी इन मंत्रियों पर गाज

Maharashtra News: महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवसेना यूबीटी के चर्चित नेता संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल होगा। उनका ये कहना है कि इस फेरबदल के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम एकनाथ शिंदे से ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 10, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवसेना यूबीटी के चर्चित नेता संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल होगा। उनका ये कहना है कि इस फेरबदल के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनकी राज्य कैबिनेट से 4 प्रमुख मंत्रियों को हटा देने का निर्देश दिया है। जो कि राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा विस्फोटक होगा। लेकिन राउत के इस दावे को शिंदे-फड़णवीस सरकार ने शिरे से नकार दिया और प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेवजह दखल देने की आदत है।

जानें क्या बोले संजय राउत

शुक्रवार 09 जून 2023 को शिवसेना यूबीटी के नेता और सामना के संपादक संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लंबे से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक विस्फोट होने वाला है। उन्होंने इशारा किया कि ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कैबिनेट में कुछ फेरबदल को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया है कि राज्य कैबिनेट से शिंदे गुट के 4 प्रमुख मंत्रियों को हटा दिया जाए…ऐसी मुझे जानकारी मिली है।’

इसे भी पढ़ेः Maharashtra Politics: शिंदे-फडणवीस सरकार में शुरू हुई खटपट, सांसद श्रीकांत शिंदे के इस्तीफे की धमकी ने मचाई खलबली

मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होगा

बता दें शिवसेना-भाजपा की शिंदे-फड़णवीस सरकार को लगभग 11 महीने बीत चुके हैं। जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार को चला रहे हैं। इस वजह से आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए जल्द ही एक मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा भी है। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार कैबिनेट का आकार छोटा किए जाने की जानकारी भी निकलकर सामने आ रही है। यही निर्देश दिल्ली से महाराष्ट्र सरकार को दिया गया है। जिसकी ओर संजय राउत इशारा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट के विस्तार में भाजपा से 6 मंत्री जिसमें 4 कैबिनेट तथा 2 राज्यमंत्री और शिवसेना से 4 मंत्री जिसमें 2 कैबिनेट तथा 2 राज्यमंत्री रहने वाले हैं। बाकि के 13 कैबिनेट पदों को अक्टूबर-नबंवर के दौरान विस्तार दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026