TCS Nashik Case में AIMIM पार्षद के गर्दन पर कार्रवाई की तलवार! मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देकर बुरा फंसे, एक्शन में पुलिस

TCS Nashik Case की मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देने के आरोप में एआईएमआईएम पार्षद मतीन माजिद पटेल की गर्दन पर भी कार्रवाई के तलवार लटक रहे हैं। नासिक पुलिस इस मामले में एक्शन लेकर कार्रवाई को गति दे रही है।

TCS Nashik Case

Picture Credit: गूगल

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद एक नया खुलासा हुआ है। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने टीसीएस नासिक केस में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक पार्षद की भूमिका का जिक्र किया है।

आरोप है कि औरंगाबाद नगर निगम के पार्षद मतीन माजिद पटेल ने निदा खान को शरण दिया था। गुरुवार को टीसीएस नासिक केस की मुख्य आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार हुई थी। उसके बाद पुलिस को मतीन माजिद के बारे में पता चला जिसके बाद पार्षद पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

AIMIM पार्षद के गर्दन पर लटकी कार्रवाई की तलवार!

टीसीएस नासिक केस में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय पार्षद मतीन माजिद पटेल ने निदा खान को शरण दिया था। मतीन माजिद एआईएमआईएम से जुड़े हैं और पार्षद हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पार्षद का फोन जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस प्रकरण में किसी भी दोषी को नहीं बख्शने की बात कही है। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद मतीन माजिद पटेल की गर्दन पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे क्या करती है।

पुलिस का TCS Nashik Case में बड़ा एक्शन!

मामले की गहनता से जांच में जुटी नासिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को नारेगांव की कौसर पार्क की एक सोसायटी से निदा खान की गिरफ्तारी के बाद जांच की आंच एआईएमआईएम पार्षद मतीन माजिद तक पहुंची है। स्थानीय पुलिस और एसआईटी ने मतीन पटेल को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है और आरोपी का फोन जब्त कर लिया है।

टीसीएस नासिक केस की जांच गंभीरता से की जा रही है। एसआईटी लगातार इस प्रकरण में कार्रवाई कर दोषियों तक पहुंचने की जुगत में है। पुलिस का साफ कहना है कि धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न में शामिल किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई कर नजीर पेश करने के निर्देश जारी हुए हैं।

Exit mobile version