---Advertisement---

Maldives: विवाद के बीच मुइज्जू सरकार ने भारत से 15 मार्च तक सेना वापस बुलाने को कहा, जानें डिटेल

Maldives: विवाद के बीच मुइज्जू सरकार ने भारत से 15 मार्च तक सेना वापस बुलाने को कहा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2024 6:09 अपराह्न

Maldives
Follow Us
---Advertisement---

Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अधिकारिक तौर पर भारत को अपने सैनिक हटाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। खबरों के मुताबिक यह माले द्वारा भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग के लगभग दो महीने के बाद आया है। आपको बता दें कि आकड़ो के मुताबिक मालदीव में अभी 88 भारतीय सैन्यकर्मी हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अधिकारिक तौर पर भारत को अपने सैनिक हटाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए प्रेसिडेंट ऑफिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला नजीम इब्राहिम ने इसका जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक मालदीव में नही रह सकते है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी सरकार की यही नीति है। खबरों के मुताबिक दोनों देशों के बीच सैनिकों को हटाए जाने से जुड़ी बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। रविवार को पहली बार इस कमेटी की बैठक हुई। इस मीटिंग में भारत के हाई कमिश्नर मुनू महावर भी शामिल थे।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय सेना की वापसी के लिए पहले क्या कहा?

मोहम्मद मुइज्जू जिन्हें चीन समर्थक नेता माना जाता है, ने नवंबर में शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से भारत को अपने सैन्य कर्मियों को उनके देश वापस बुलाने का अनुरोध किया था। मुइज्जू ने तब कहा था कि मालदीव के लोगों ने हमे नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है।

क्या है भारत-मालदीव ताजा विवाद?

गौरतलब है कि लक्षद्वीप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पोस्ट के खिलाफ मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारतीय पर्यटकों द्वारा मालदीव की यात्रा का बहिष्कार किया गया। जिसके बाद से यह पूरा मामला गरमाया हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026