---Advertisement---

चुनाव आयोग के खिलाफ Mamata Banerjee ने भरी हुंकार! इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगी चुनौती, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में सियासी पारा सातवे आसमान पर है। इसी बीच दीदी एक बार फिर मैदान में कूद गई है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को खुली चुनौती दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2026 1:06 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे के आने के बाद से ही दीदी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ चुनावी में करारी हार, तो दूसरी तरफ कई विधायकों और सांसदों ने टीएमसी का साथ छोड़ दिया। वहीं अब चुनाव आयोग ने पार्टी के सिंबल और नाम को फ्रिज कर दिया है और नया नाम और चुनाव चिन्ह दे दिया गया है।

हालांकि इसे लेकर अब Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग को खुली चुनौती दी है साथ ही इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब देखने दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट अपना क्या आदेश देता है?

चुनाव आयोग के खिलाफ ममता बनर्जी की हुंकार

बता दें कि बीते दिन चुनाव आयोग ने Mamata Banerjee और बागी गुट को चुनाव चिन्ह और नाम कर दिया है। अगर दीदी के चुनाव चिन्ह की बात करें तो आयोग ने ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह मिला है। तो वहीं बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ सिंबल अलॉट किया गया है।

वहीं अब ममता बनर्जी की तरफ से इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इसके विपक्ष ने भी इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए है। राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार को इस मामले पर खरी-खोटी सुनाई और वोट चोरी का भी गंभीर आरोप लगा दिया है।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद क्या बोली Mamata Banerjee

मीडिया से बात करते हुए Mamata Banerjee ने कहा कि “हम संविधान का अनादर नहीं करते। हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते। लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है।

हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, जिसका मकसद सिर्फ़ एक राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट करना है। ये लोग कौन हैं? उन्होंने कहा था कि न तो नाम रहने दूंगा और न ही कोई निशान रहने दूंगा”।

इसके अलावा 6 अक्टूबर को नंदीग्राम में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी सियासत गरमा गई है। एक तरफ टीएमसी के उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार को कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद बंगाल में सियासी पारा 7वें आसमान पर है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026