---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के VIDEO पर रोक, सरकार ने लिया एक्शन, मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Manipur Violence: मणिपुर से इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां, दो कुकी महिलाओं के साथ भीड़ ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 20, 2023 10:31 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में दो महीने से जारी हिंसा के बीच इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां, दो कुकी महिलाओं के साथ भीड़ ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, सरकार ने वायरल वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी किए हैं की वीडियो शेयर न किया जाए।

भीड़ ने करवाई नग्न परेड

बताया जा रहा है की ये वीडियो दो हफ्ते पुराना है। मणिपुर में हिंसा के दौरान इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया गया था, जिसके चलते ये वीडियो सामने नहीं आ पाया था। बीते दिनों इस वीडियो के सामने आने के बाद देशभर में बवाल खड़ा हो गया था।

वीडियो दो कुकी महिलाओं की नग्न परेड करवाने का है। वीडियो में सड़क पर लोगों की भीड़ दिख रही है, जिनके साथ दो महिलाएं भी हैं। दोनों महिलाएं निर्वस्त्र नजर आ रही हैं, जिनकी पहले परेड करवाई गई, फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया। मणिपुर पुलिस ने गैंगरेप होने की पुष्टि की है।

मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वहीं, मामला सामने आने के बाद मणिपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई है। जानकारी के मुताबकि, निर्वस्त्र कर कुकी महिलाओं को घुमाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के जरिए आरोपी की पुष्टि करते हुए उसे थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुयरूम हेरादास (32 वर्षीय) के रूप में हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026