---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, पश्चिमी कांगपोकपी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर के पश्चिमी कांगपोकपी इलाके में पुलिस और दंगाइयों के बीच झड़प देखने को मिली है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 10, 2023 3:40 अपराह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में बार-बार शांति की अपील के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अब एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। जहां पश्चिमी कांगपोकपी इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है। इस दौरान 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

कई लोगों के घायल होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, बीती रात भी यहां हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद सुबह तक माहौल शांत रहा। लेकिन, सुबह 6 बजे के करीब प्रदर्शनकारियों ने फिर गोलीबारी शुरू की और इस दौरान झड़प में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी जंगलों की ओर गोलीबारी कर रहे हैं, ताकि दूसरे समुदाय को निशाना बनाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि राज्य में 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच ये जातीय हिंसा शुरू हुई थी। हिंसा की घटनाओं में अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। जबकि, 150 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं। एक हजार से ज्यादा लोग इन घटनाओं में अब तक घायल हुए हैं। दोनों समुदायों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। बार-बार शांति की अपील का को कोई असर नहीं दिख रहा है। राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है, बावजूद इसके हिंसा लगातार जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026