---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, कांगपोपकी में फिर हुई गोलीबारी, कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोपकी जिले में मंगलवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों ने कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 12, 2023 3:20 अपराह्न | Updated: सितम्बर 12, 2023 6:21 अपराह्न

Manipur violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में शांति की अपीलों को कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। तीन महीने पहले शुरू हुई हिंसा का दौर अभी भी जारी है। आए दिन मणिपुर से गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक बार फिर मणिपुर में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। बताया जा रहा इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (12 सितंबर) सुबह, राज्य के कांगपोपकी जिले में गैरकानूनी आतंकवादी समूहों द्वारा कुकी जनजाति के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है। इन हत्याओं के परिणामस्वरूप इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत

पूरी घटना से वाकिफ एक पुलिस अधिकारी ने बताय, “घटना की जानकारी मिलते ही असल राइफल्स और राज्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद गोलीबारी बंद हो गई। फोर्स के पहुंचने पर हथियारबंद आरोपी भाग खड़े हुए। आस-पास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और उनकी तलाश के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।” आदिवासी समुदायों पर केंद्रित एक समिति के अनुसार, तीनों मृतक कुकी समुदाय के सदस्य बताए जा रहे हैं।

कुकी-मैतई समुदायों के बीच जारी है हिंसा

बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा का ये दौर 3 मई 2023 को शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। 3 महीने बीत जाने के बाद भी यहां शांति बहाल नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार के प्रयास भी यहां विफल दिखाई दे रही है। मणिपुर में इस वक्त सेना से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स की एक टुकड़ियां तैनात की गई हैं। बावजूद इसके हिंसा थमने (Manipur Violence) का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक 160 से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026