---Advertisement---

‘भरोसा देता हूं कि पीड़ितों को न्याय मिलकर…’Mann Ki Baat कार्यक्रम में PM Modi की आतंकियों को दो टूक; क्या पड़ोसी मुल्क पर होने जा रहा है तगड़ा एक्शन? जानें सबकुछ

Mann Ki Baat: PM Modi ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आतंकियों को खूली चेतावनी दी है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलकर रहेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2025 12:38 अपराह्न

Mann Ki Baat
Follow Us
---Advertisement---

Mann Ki Baat: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में काफी आक्रोश इसी बीच आज PM Modi ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आतंकियों को खूली चेतावनी दी है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलकर रहेगा, जिसके बाद कयासो का दौर शुरू हो गया है कि क्या जल्द पाकिस्तान में तगड़ा एक्शन होने जा रहा है, क्योंकि यह दूसरी बार है, जब पीएम मोदी ने खुली चेतावनी दी है। जिसका साफ मतलब है कि भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है।

Mann Ki Baat कार्यक्रम में PM Modi की आतंकियों को दो टूक

अपने Mann Ki Baat की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आतंकियों और उनके आकाओं को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि “पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों की साजिश रचने वालों को कठोरतम् जवाब दिया जाएगा। भारत के लोगों में जो आक्रोश है वो आक्रोश पूरी दुनिय में है।

इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनियाभर से संवेदनाएं आ रही है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एक्ता 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है”।

क्या पड़ोसी मुल्क पर होने जा रहा है तगड़ा एक्शन?

गौरतलब है कि जिस हिसाब से PM Modi एक्शन की बात करें रहे है, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या पाक पर जल्द एक्शन होने वाला है। वहीं प्रधानमंत्री ने आज Mann Ki Baat कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान पर तगड़ा एक्शन होने जा रहा है? हालांकि पहले ही सिंधु जल समझौते को खत्म करके पाक की कमर तोड़ दी है। वहीं अब सभी भारतीय मांग कर रहे है कि पड़ोसी पर कुछ तगड़ा एक्शन हो ताकि हमेशा-हमेशा के लिए आतंकवाद का किस्सा खत्म हो जाए, हालांकि अब देखना होगा की भारत का अगला एक्शन क्या होने वाला है।

Mann Ki Baat की बात कार्यक्रम की कुछ खास बातें

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम को PM Modi ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दुख जताते हुए शुरू किया। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान स जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने सचेत एप को लेकर जानकारी दी जिसकी मदद से प्राकृतिक आपदा से पहले कि लोगों को अलर्ट आ जाएगा कि इस जगह आपदा आने वााली है, जिसके बाद लोग सुरक्षित स्थान पर जा सकेंगे। बाढ़, भूस्खलन, सुनामी, आंधी, तूफान समेत कई आपदाओं को यह पहले ही भांप लेगा और लोगों को सतर्क कर देगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026