---Advertisement---

Meerut News: डेंटिस्ट होने के बाद भी महिला को झेलनी पड़ रही है दहेज प्रताड़ना, नौसेना में तैनात पति पर लगाए गंभीर आरोप

Meerut News: डेंटिस्ट होने के बाद भी महिला को झेलनी पड़ रही है दहेज प्रताड़ना, ससुराल वालों ने की इन चीजों की मांग

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 3, 2023 1:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबो–गरीब मामला सामने आया है। बता दें कि मेरठ की एक डेंटिस्ट ने नौसेना में तैनात पति सहित चार लोग के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बतातें हैं।

महिला ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला डेंटिस्ट का यह भी आरोप है कि नेवी में तैनात उसका पति दहेज में बीएमडब्ल्यू कार और 14 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है।

दहेज की डिमांड पूरी न करने पर महिला डेंटिस्ट के साथ मारपीट भी की गई और उसको तलाक देने की धमकी भी दी गई है। महिला डेंटिस्ट ने आरोप लगाते हुए नौसेना में तैनात अपने पति ससुर के अलावा सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पति समेत इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बता दें कि यह पूरा मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर गंगानगर की रहने वाली महिला डेंटिस्ट के अनुसार उसकी शादी साल 2020 फरवरी में दिल्ली के द्वारका निवासी नौसेना में तैनात श्रीकांत से हुई थी। शादी के करीब 3 महीने बाद महिला डेंटिस्ट में 2022 में एम्स की परीक्षा की तैयारी के लिए अपने घर में रखा गई थी। उसके बाद से ही वह मेरठ मायके में रह रही है।

महिला डेंटिस्ट का आरोप है कि वह कई बार अपने पति श्रीकांत को फोन कर चुकी है। लेकिन पति हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे बुलाने से मना कर देता है। महिला डेंटिस्ट ने बताया कि शादी से पहले ही सभी बातें क्लीयर हो गई थी। दहेज भी उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दिया था। उसके बाद भी उसको ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला डेंटिस्ट ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महिला डेंटिस्ट का कहना है कि वो अपने ससुराल जाना चाहती है। लेकिन पति और उसके सास—ससुर नहीं चाहते कि वो उनके साथ रहे।

इसके साथ ही महिला डेंटिस्ट का आरोप है कि ससुराल वाले बीएमडब्ल्यू कार और 14 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से उसके पति ने उसे अभी तक अपने घर वापस से नहीं बुलाया है। थाना गंगानगर पुलिस ने महिला डेंटिस्ट के पति श्रीकांत, ससुर सुरेश कुमार और सास राजकला और ननद अर्चना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026