---Advertisement---

Mira Road Attack News: जिहाद, ISIS, खिलाफत जैसे शब्दों की पर्ची! मीरा रोड हमला मामले में ATS के कई खुलासे, सवालों में जुबैर की करतूत

Mira Road Attack News: मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले के बाद एटीएस मामले की जांच में जुटी है। इस घटनाक्रम में एटीएस ने कई खुलासे किए हैं जिसको लेकर सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 11:55 पूर्वाह्न

Mira Road Attack News
Follow Us
---Advertisement---

Mira Road Attack News: मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो गार्डों पर हुए जानलेवा हमले ने सभी को चौंकाया है। मामले की जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने कुछ खुलासे किए हैं। एटीएस की टीम आरोपी जैब जुबैर अंसारी के किराए वाले फ्लैट पर पहुंची जहां उन्हें जिहाद, आईएसआईएस और खिलाफत जैसे शब्दों की पर्ची मिली। इतना ही नहीं, एटीएस को मुख्य दरवाजे पर एक स्लिप चिपकी नजर आई जिस पर आगंतुकों को कुरान की तीन आयतें पढ़ने और बिस्मिल्लाह और सलाम कहने का निर्देश था। नए खुलासों के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

मीरा रोड हमला मामले में ATS ने किए कई खुलासे!

मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो गार्ड पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े मामले में एटीएस ने कई खुलासे किए हैं। एटीएस की टीम आरोपी जुबैर के किराए वाले फ्लैट पर पहुंची। यहां एटीएस को एक नोट मिला जिसमें लोन वुल्फ हमलों और इस्लामिक स्टेट का जिक्र था। इससे इतर मुख्य दरवाजे पर एक पर्ची चिपकी मिली जिस पर आगंतुकों को कुरान की तीन आयतें पढ़ने और बिस्मिल्लाह,सलाम कहने का निर्देश था। साथ ही अन्य पर्चियों में जिहाद, आईएसआईएस और खिलाफत जैसे शब्द लिखे मिले हैं। ये मामले की गंभीरता को दर्शाता है जिसको लेकर एटीएस अलर्ट है।

सवालों में आरोपी जैब जुबैर की करतूत!

मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सोमवार के दिन दो सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप के मुताबिक 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने पहले सिक्योरिटी गार्ड से कलमा पूछा और न बताने पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षा गार्ड सुब्रतो सेन और राजकेशर मिश्रा घायल हैं। इसके बाद आरोपी की करतूत सवालों में है। महाराष्ट्र पुलिस की आतंकवाद विरोधी दस्ता कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। जुबैर की करतूत को लेकर कई सारे सवाल भी उठ रहे हैं। सबकी नजरें एटीएस की जांच पर टिकीं हैं जो दूध का दूध-पानी का पानी करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Rashifal 13 June 2026

जून 12, 2026

Abhijeet Dipke

जून 12, 2026

कल का मौसम 13 June 2026

जून 12, 2026