---Advertisement---

Mission Gaganyaan: पहली मानव रहित उड़ान के लिए ISRO तैयार! गगनयान मिशन को लेकर आई बड़ी अपडेट   

Mission Gaganyaan: इसरो अब मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अपनी आगामी गगनयान मिशन की तरफ अग्रसर है। इसरो ने अब गगनयान मिशन को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसमें इसरो ने बताया, कि वह अब अंतरिक्ष में जाने के लिए मानव रहित उड़ान का परीक्षण करने वाला है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 7, 2023 8:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है। इसरो अब मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अपनी आगामी गगनयान मिशन की तरफ अग्रसर है। इसरो ने अब गगनयान मिशन को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसमें इसरो ने बताया, कि वह अब अंतरिक्ष में जाने के लिए  मानव रहित उड़ान का परीक्षण करने वाला है। ऐसे में देखा जाए तो यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। हमारे देश के वैज्ञानिक तेजी से अंतरिक्ष क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। यही वजह है, कि मिशन चंद्रयान-3 के जरिए हम चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर सके। तब भारत में इसरो के नाम का डंका पूरी दुनिया में बजा था। 

गगनयान मिशन को लेकर इसरो ने दी बड़ी जानकारी 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोशल मीडिया (X) ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “इसरो गगनयान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। अभी फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की तैयारी चल रही है, जो क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है।”   

ऐसे में अब यह जानना बहुत अहम हो जाता है, कि भारत (इसरो ) का मिशन गगनयान कब लॉन्च होगा और इसके लिए कितने परीक्षण से होकर गुजरना पड़ेगा। आइए जानते हैं। 

पहला मानव अंतरिक्ष अभियान की तैयारी में इसरो     

अब भारत का इसरो गगनयान मिशन के जरिए चार यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह उन्हें ट्रेनिंग भी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक मिशन गगनयान को अगले वर्ष लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले भारत का इसरो इस अभियान के तहत तीन बार परीक्षण करने वाला है। इसमें सबसे पहला परीक्षण वाहन मिशन टीवी-डी1 है, जबकि दूसरा टीवी-डी2 परीक्षण है। वहीं तीसरा परीक्षण एलवीएम 3-G1 है।     आपको बता दें इस मिशन के लिए 900 करोड़ रुपये लगने वाला है। ऐसे  में देखा जाए तो यह भारत का पहला  मानव अंतरिक्ष अभियान होने वाला है। इस अभियान पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment