---Advertisement---

मिजोरम चुनाव के लिए BJP ने इतने सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें पूरी सूची

Mizoram Assembly Election 2023: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर पूर्वी के राज्य मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 18, 2023 7:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mizoram Assembly Election 2023: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर पूर्वी के राज्य मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत अभी कुल 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। वहीं पार्टी का कहना है कि आने वाले समय में अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐ़लान किया जाएगा। बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं और इसका परिणाम भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के साथ ही 3 दिसंबर को आएगा।

सोशल मीडिया हैंडल से दी जानकारी

भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा जाता है कि इसकी जानकारी ज्यादातर गोपनीय ही रखी जाती है। मीडिया या अन्य लोगों को पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से ही इसकी जानकारी मिलती है। इसी क्रम में भाजपा ने एक बार फिर सबको चौकाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल से 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत विधानसभा संख्या के साथ प्रत्याशियों व विधानसभा क्षेत्र के नाम की सूची जारी की गई है। पार्टी के आधिकारिक हैंडल से जारी की गई सूची को हम यहां संलग्न कर रहे हैं जिससे की पाठकों को जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

मिजोरम का सियासी समीरकरण

मिजोरम में नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। यहां राज्य में क्षेत्रीय पार्टियों का बोल-बाला है जिसमें प्रमुख रुप से जोराम पीपुल्स मूवमेंट और मिजो नेशनल फ्रंट जैसी पार्टियां हैं। कांग्रेस भी इस राज्य के लिए दम-खम लगा रही है और बीते दिनों ही राज्य के कुल 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने पहले ही सभी 40 विधान सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

इसको लेकर सूबे की सियासत बेहद दिलचस्प नजर आ रही है और भाजपा के भी चुनावी मैदान में उतरने से मामला त्रिकोणीय लड़ाई से भी आगे निकल गया है। अगर भाजपा शेष बचे 28 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करती है तो देखना दिलचस्प होगा कि सत्ता की कुर्सी किस राजनीतिक दल को मिल रही है।

वर्ष 2018 चुनाव के परिणाम

इससे पूर्व वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, मिजो नेशनल फ्रंट के साथ थी जो कि राज्य की सत्तारूढ़ दल है। मिजो नेशनल फ्रंट को पिछले चुनाव में कुल 26 सीटों पर जीत मिली थी। राज्य की मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 8 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपने प्रदर्शन में सुधार किया था। अब इस विधानसभा चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की जनता किसे सत्ता की कुर्सी सौंपती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Leave a Comment