Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख ने विजयदशमी पर अपने भाषण में बीजेपी की सफलता और हिंदू धर्म की रक्षा को लेकर कुछ ऐसा कह गए हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस की वजह से हिंदू संस्कृति फिलहाल देश में बची हुई है और विदेशी ताकतों का इस पर असर नहीं हुआ है। आखिर आरएसएस प्रमुख ने ऐसा क्या कह दिया जिसकी वजह से उनका बयान चर्चा में है। शस्त्र पूजा के दौरान आखिर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।
बीजेपी की ताकत का Mohan Bhagwat ने किया जिक्र
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी इवेंट में बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज सफलता लोग देख रहे हैं। इसके पीछे आरएसएस का कड़ा अनुशासन और मजबूत संगठन है इसी की वजह से राजनीतिक स्तर पर बीजेपी को आगे बढ़ने में योगदान मिल रहा है क्योंकि काफी ज्यादा मेहनत और ताकत की वजह से यह आज बन सका है। यही वजह से कि आरएसएस बीजेपी की ताकत बनकर साथ खड़ी है और यह निश्चित तौर पर देश को आगे ले जाने के लिए काफी है। हिंदू संस्कृति को बचाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारतीय सस्कृति को लेकर आरएसएस प्रमुख
इतना ही नहीं इस दौरान आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म को जीवित रखने और इसे मजबूत बनाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी की सांस्कृतिक और संगठनात्मक प्रयास अगर नहीं होता तो विदेशी हम लोग के बाद हमारी संस्कृति और धर्म को बहुत नुकसान पहुंचता लेकिन संघ के अनुशासन की वजह से इस पर असर नहीं हुआ।
भारत के महापुरुषों को याद करके हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कैसे मुश्किल से मुश्किल वक्त में अपनी संस्कृति और हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है। इसके लिए मेहनत और प्रेरणा मिलनी जरूरी है।
