---Advertisement---

Monsoon Alert 21 Aug 2025: Uttarakhand में बादल फटने की खबर सुन घबराएं स्थानीय लोग, तो Rajasthan, Haryana में बारिश मचाएगी भयंकर तबाही; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 21 Aug 2025: देशभर में मानसून का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश, आंधी, तूफान का कहर जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2025 6:49 अपराह्न

Monsoon Alert 21 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 21 Aug 2025: देशभर में मानसून का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का कहर जारी है। मुंबई में बीते 4 दिनों से लोगों के सूर्य भगवान के दर्शन तक नहीं हुए है, लगातार हो रही बारिश से सड़के लबालब भरी हुई है, पटरियों पर पानी भारी हुआ है। फ्लाइट संचालन में लगातार देरी आ रही है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं बिहार यूपी में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, लोग अपने घरों को छोड़कर टैंट में रहने के लिए मजबूर हो गए है। पहाड़ों पर बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अब विभाग ने Monsoon Alert 21 Aug 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand में बादल फटने की खबर सुन घबराएं स्थानीय लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा ने पूरे देश को सन्न कर दिया था, इतनी भयावह वीडियो थी, उसे देख यमराज याद आ जाए। पहाड़ों पर लगातार मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, एक बार मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बादल फटने,भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राज्य में कल के Monsoon Alert 21 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत कई जिलों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Rajasthan, Haryana में बारिश मचाएगी भयंकर तबाही – Monsoon Alert 21 Aug 2025

झालावाड़ , बारां , चित्तौड़गढ़ , उदयपुर , डूंगरपुर , सिरोही , बाड़मेर , जालौर के साथ साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के उत्तरी भागों में भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं हरियाणा में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो कोंकण (मुंबई) और गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब और असम एवं मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और विदर्भ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026