---Advertisement---

Monsoon Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, जानें क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान

Monsoon Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 27, 2024 9:45 अपराह्न

Monsoon Update
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मालूम हो कि दिल्ली एनसीआर आज झमाझम बारिश हुई जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया। इसके साथ ही बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली एनसीआर में मानसून नहीं आया है यह प्री मानसून बारिश है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार 28 जून यानि कल राजधानी दिल्ली औऱ एनसीआर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 28 जून रो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहवे की उम्मीद है।

इन राज्यों में पहुंचा मानसून

देश के कई राज्यों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार अभी तक मानसून गुजरात, महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दमन-दीव, पुडुचेरी, दादरा-नगर हवेली समेत कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजस्थान में लोग झमाझम बारिश का लुफ्त उठा रहे है।

आईएमडी चंडीगढ़ ने जारी किया पूर्वानुमान

बता दें कि आईएमडी चंडीगढ़ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “उत्तरी पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत और अनुकूल परिस्थितियों के संबंध मेंअगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ और हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ेगा।

अगले 28 से 30 जून 24 के दौरान पंजाब हरियाणा में वर्षा गतिविधि में वृद्धि होगी।

हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बारिश

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में 29 और 30 जून को बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और करनाल जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 28 जून के दिन की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ होने वाली है। वहीं कुछ जगहों पर गरज के साथ बरसात होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026