---Advertisement---

MP Election 2023: कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे CM Mann, बोले- इस पार्टी के विधायक बिकाऊ

MP Election 2023: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अडाणी पर भी आरोप लगाया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 15, 2023 10:31 पूर्वाह्न

MP Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: पंजाब के सीएम भगवंत मान मंगलवार को भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दशहरा मैदान में आप की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही पंजाब में आप सरकार की ओर से किए गए कामों को गिनाया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने दफ्तर के आगे एक बोर्ड लगा देना चाहिए, जिसपर लिखा को हमारे विधायक बिकाऊ हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को वोट (MP Election 2023) दिया, लेकिन यहां बीजेपी की सरकार बन गई। उन्होंने कहा कि वोट किसको भी दो, ये जिसे चाहेंगे सरकार उन्हीं की बनेगी। कांग्रेस की हालत के कारण लोगों ने पार्टी पर यकीन करना छोड़ दिया है।

पंजाब में किए कामों को गिनाया (MP Election 2023)

आप नेता भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बिजली बिल जीरो आते हैं। साथ ही आप सरकार ने पंजाब में सरकार बनने के बाद अब तक करीब 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। इन क्लीनिक के जरिए अब तक 15 लाख लोग इलाज करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी अगर आप की सरकार बनती है तो ऐसी ही सुविधाएं दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: भोपाल से AAP का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दांव

87 फीसदी घरों का बिजली बिल शून्य

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद अब तक करीब 27 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। लोगों को बिजली उपयोग करने का कोई शुल्क नहीं लग रहा है। राज्य के करीब 87 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो (Zero) आता है। साथ ही पंजाब के स्कूलों का जीर्णोधार हो रहा है। स्कूलों के प्रिंसिपल सिंगापुर जाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना  (MP Election 2023)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते बीजेपी और शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी शिक्षा में फर्क करती है, जबकि पढ़ना सबका हक है। मान ने कहा कि शिक्षा पर अच्छा काम करे रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बीजेपी ने जेल में डाल दिया।

अडाणी पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने गौतम अडाणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों के करोड़ों रुपए ठगने वाला गौतम अडाणी पीएम नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। बीजेपी के नेता अडाणी को कुछ भी नहीं कहते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026