---Advertisement---

MP News: इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे पीएम आवास योजना के फ्लैट; जानें पूरी डिटेल

MP News: इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे पीएम आवास योजना के फ्लैट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 3:33 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश नगर निगम ने अब एक नया फैसला लिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बुक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। जिसके तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे बैठे एप 311 के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट बुर कर सकेंगे। आवास योजना की आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सभी को सामान अवसर प्राप्त हो, इसलिए यह सुविधा शुरू की गई है।

क्या कहा इंदौर के महापौर ने

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छ इंदौर को डिजिटल इंदौर के संकल्प में एक कदम आगे बढ़ते हुए यह फैसला लिया गया है। महापौर ने आगे कहा, आवास का आवंटन डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से भी बुक कर सकते है। इसके लिए उपभोक्ता अपने पसंदीदा फ्लैट इंदौर एप 311 के माध्यम से बुक करना होगा। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर फ्लैट को खरीद भी सकते है। वहीं महापौर ने शहरवासियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का कोई भी फ्लैट खरीदने से पहले या उसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए एप 311 का उपयोग करें। इंदौर नगर निगम का यह एक अच्छा कदम माना जा रहा है।

इंदौर में बन रहे है 800 फ्लैट

पीएम आवास योजना के तहत इंदौर के कई क्षेत्रों में सस्ते फ्लैट बनाए जा रहे है। इनमे सिंदौड़ा, रंगवासा, राऊ में तेजी से घरों को बनाने का काम चल रहा है। आपको बताते चले यहां करीब 800 फ्लैट बनाए जा रहे है। जो लोअर और मिडिल इनकम कैटेगरी परिवारों को आवंटित किए जाएंगे। गौरतलब है कि अब तक नगर निगम के माध्यम से करीब 4000 से ज्यादा परिवारों को फ्लैट आवंटित किए जा चुके है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026