---Advertisement---

MP News: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग घरों तक फैली, कई लोग घायल

MP News: मध्य प्रदेश के हरदा शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिसकी चपेट में आस-पास के घर और लोगों के आने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है। फैक्ट्री से उठतीं ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 6, 2024 12:47 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के हरदा शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिसकी चपेट में आस-पास के घर और लोगों के आने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है। फैक्ट्री से उठतीं आग ने विकराल रुप ले लिया है और कई घरों तक फैल गई है।

MP News: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में कैसे लगी आग?

ये हादसा हरदा के बैरागढ़ रेहटा नाम के स्थान पर हुआ है। इस घटना में 100 के लगभग लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है। हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि, ये फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद में आग लगने से हुआ है।

फैक्ट्री में 30 मजदूर कर रहे थे काम

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री में लगी आग की लपटें और धुएं के गुबार साफतौर पर देखे जा सकता हैं। हादसे वाली फैक्ट्री अवैध बताई जा रही है।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुचं गई हैं। जब ये धमाका हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 30 के लगभग मजदूर काम कर रहे थे। ये पटाखा फैक्ट्री किसी राजू अग्रवाल नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 June 2026

जून 9, 2026

Rain Alert 10 June 2026

जून 9, 2026

कल का मौसम 10 June 2026

जून 9, 2026

Anurag Dhanda

जून 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 9, 2026